ताजा खबर
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम
रायपुर, 22 अप्रैल । कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बरसी पर रायपुर के समता कॉलोनी निवासी शहीद स्व. दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि दी गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिरानिया के परिजनों से मुलाकात की और पार्टी की ओर से हर सुख-दुख में साथ रहने का आश्वासन दिया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, राजेंद्र बंजारे, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, जयंत साहू, विकास अग्रवाल, देवकुमार साहू, महताब, दीपक चौबे, वेंकट कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पहलगाम हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 7 बजे कोतवाली चौक स्थित जैन स्तंभ के पास दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम (बैसरन घाटी) में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी। कांग्रेस ने इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


