ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल । वन विभाग की टीम ने रायपुर में 50 करोड़ की पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। जब्त पैंगोलिन का कुल वजन 20 किलो और कीमत 50 करोड़ बताया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि भाठागांव के पास रावांभाठा, वालफोर्ट सिटी रायपुर के पीछे एक झुग्गी झोपड़ी में दो लोग रूके हुए हैं। दोनों के पास जिंदा पैंगोलिन है। वन विभाग ने इस सूचना पर एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। इसने तस्करों को पैंगोलिन दिखाने को कहा। दोनों आरोपियों ने जिंदा पैंगोलिन दिखाई, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ बताई थी। सौदा होने के बाद कर्मचारी ने बाहर इंतजार कर रहे वन विभाग की टीम को इशारा कर झोपड़ी में आने को कहा। टीम जैसे ही पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा। दोनों को गिरफ्तार कर पैंगोलिन जब्त की गई। वन विभाग का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उनकी तलाश कर रहे थे। कड़ी मेहनत के बाद दोनों आरोपियों को आज पकड़ा गया।


