ताजा खबर

बस यात्री से 47 लाख की चांदी बरामद
22-Apr-2026 1:57 PM
बस यात्री से 47 लाख की चांदी बरामद

 आयकर विभाग को भेजा प्रकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल।
महासमुंद जिले में सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रेहटीखोल नाका एनएच-53 पर की गई कार्रवाई में श्री श्याम ट्रैवल्स की बस में सवार यात्री से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। जिसका बाजार मूल्य 46लाख, 68हजार 090 रुपए आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 21 अप्रैल को ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था। उसी समय श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर वाहन एवं लगेज की जांच करते हुए एक सवारी राज किशोर शर्मा उर्फ  राजू ओडिशा के पास रखे नीले रंग के पिट्ठू बैग को चेक करने पर बैग में तीन प्लास्टिक डिब्बों में 600 नग चांदी का पायल वजन 18.590 किलो ग्राम कीमत 46लाख, 68हजार 090 रुपए के आभूषण्ेा पाये गए। चांदी के जेवर रखने के संबंध में उसके पास किसी प्रकार का कोई वैध कागजात नहीं था। इस पर उसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चांदी के जेवरों को जब्त कर प्रकरण आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छग की ओर अग्रेषित की गई है।


अन्य पोस्ट