ताजा खबर
केरल: पटाख़ा फ़ैक्ट्री हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता राशि का एलान
21-Apr-2026 9:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केरल के त्रिशूर में एक पटाख़ा फ़ैक्ट्री में आग लगने से मारे गए लोगों के प्रति पीएम मोदी ने दुख जताया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया है कि इस हादसे में मारे गए लोगों के क़रीबी रिश्तेदारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.
इसके साथ ही हादसे में घायल लोगों को पचास-पचास हज़ार रुपये की सहायता राशि पीएम नेशनल रिलीफ़ फंड से देने की घोषणा की गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने केरल स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (केएसडीएमए) के हवाले से बताया है कि फ़ैक्ट्री में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


