ताजा खबर

ब्रिज पुनर्निर्माण, एक ट्रेन रद्द , सारनाथ भी बदले रूट पर
21-Apr-2026 4:45 PM
ब्रिज पुनर्निर्माण, एक ट्रेन रद्द , सारनाथ भी बदले रूट पर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल । ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में अरंड-भीमखोज, कोमाखान-खरियार रोड और खरियार रोड-नुआपाडा रोड के बीच ब्रिज के पुनर्निर्माण के कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के अपग्रेडेशन कार्य होना है।। इस दौरान 

25 अप्रैल  और 2 मई  को  58528/ 58527 विशाखापट्टनम -रायपुर -विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी।

सारनाथ एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी

 उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य होने के कारण 15160 / 15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नियंत्रित एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 15159 छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस  30 अप्रैल  को अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज- मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग
औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर -प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर* मार्ग से जाएगी। गाड़ी  15160 दुर्ग - छपरा सारनाथ एक्सप्रेस  29 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयाग -वाराणसी -औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-छिवकी जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर -औड़िहार* मार्ग से होते हुए  जाएगी।
वापसी में 
 15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस 24, 27 एवं 29 अप्रैल को 35 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाई जाएगी ।


अन्य पोस्ट