ताजा खबर

महिलाएं इस बार भाजपा के झांसे में नहीं फसेंगी - रंजीत रंजन
21-Apr-2026 2:43 PM
महिलाएं इस बार भाजपा के झांसे में नहीं फसेंगी - रंजीत रंजन

कांग्रेस की पत्रकार वार्ता 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल  । छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा के हमला बोल अभियान पर पलटवार किया। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में श्रीमती रंजन ने कहा कि इस बार महिला आरक्षण पर भाजपा की नीयत में खोट है। महिलाएं  भाजपा के झांसे में नहीं फसेंगी। क्योंकि 2023 में विधेयक पारित हो चुका था। अब 5 राज्यों में चुनाव को देखते हुए लाया गया है। रंजन ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने विधेयक चुनाव बाद लाने कहा था। भाजपा ने नहीं माना। उन्होंने भाजपा से पूछा कि 2023 में पारित विधेयक की अधिसूचना 3 माह बाद क्यों जारी किया गया। तब भाजपा ने यह भी कहा था कि जनगणना के पहले लागू नहीं कर सकते। और अब पारित विधेयक को फिर ले आए। जहां तक महिलाओं के विरोध की बात है तो जिन महिलाओं के साथ अन्याय किया गया उन्ही से विरोध करवा रहे हैं। जो सरासर धोखाधड़ी है। श्रीमती रंजन ने कहा कि सयै चाहे तो आज आरक्षण दे सकती है बस उन्हें परिसीमन का पैच (पैरा) हटाना होगा। 

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले विशेष सत्र बुलाना राजनीतिक स्टंट था।।विपक्ष को एक दिन पहले बिल देकर पढ़ने का मौका नहीं दिया गया। सीट बढ़ाने को महिला आरक्षण से जोड़ने पर कांग्रेस को आपत्ति है कांग्रेस की मांग—परिसीमन और जनगणना की शर्त हटाकर  महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू हो।सीधे 543 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कर दीजिए। इस दौरान पूर्व मंत्री विधायक अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा चातुरी नन्द, अंबिका मरकाम, सावित्री मंडावी, हर्षिता बघेल, शेषराज हरवंश, कविता प्राणलहरे  मौजूद रहीं।


अन्य पोस्ट