ताजा खबर

बीरगांव ईंट भट्टी पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू
21-Apr-2026 11:29 AM
बीरगांव ईंट भट्टी पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू

रायपुर, 21 अप्रैल। बीरगांव  स्थित  ईंट भट्टे से आज प्रातः लगभग 6 बजे  तीन नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया गया। सभी बच्चियां 14 वर्ष से कम आयु की पाई गई। तीनों बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

 इस प्रकरण में ईंट भट्ठा मालिक पर बाल श्रम निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही ।

इस कार्यवाही में  जिला बाल संरक्षण इकाई से माधुरी शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय निराला, सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ पटेल, श्रम निरीक्षक श्री पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु भरिया एवं विपिन ठाकुर राज्य समन्वयक एसोसिएशन फॉर वॉलंटियरी एक्शन एवं चाइल्डलाइन टीम के सदस्य शामिल रहे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट