ताजा खबर

रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग में अतिरिक्त पीठ शुरू
20-Apr-2026 6:22 PM
रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग में अतिरिक्त पीठ शुरू

उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे में एक उल्लेखनीय पहल: न्यायमूर्ति चौरड़िया
'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल । राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति  गौतम चौरड़िया ने आज  जिला उपभोक्ता आयोग, रायपुर की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन किया।
  न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने  कहा कि  अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।उन्होंने  उपमुख्यमंत्री  अरुण साव  खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल , खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब खंगाले का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 इस अतिरिक्त पीठ में अध्यक्ष  प्रशांत कुंडु तथा सदस्य आनंद वर्गीस नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने आज से ही  प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ कर दिया। 
  इस अवसर पर राज्य  आयोग के सदस्य  प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी, जिला आयोग रायपुर के अध्यक्ष  डी. पी. शर्मा, सदस्य श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं  अनिल अग्निहोत्री उपस्थित रहे। साथ ही जिला अधिवक्ता संघ,  के अध्यक्ष  हितेन्द्र तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर अमीन,  पी. के. पॉल,  आर. के. भावनानी एवं  राकेश पुरी सहित राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट