ताजा खबर

आक्रोश रैली में शामिल हुए सीएम-डिप्टी सीएम
20-Apr-2026 5:27 PM
आक्रोश रैली में शामिल हुए सीएम-डिप्टी सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 20 अप्रैल।
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में सोमवार को रायपुर में आक्रोश रैली निकली। इसमें सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव और प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। 

महिला कार्यकर्ता इंडोर स्टेडियम में एकत्र हुए। उन्हें पार्टी के प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। रैली की शक्ल में प्रदेश भर से लगभग 15 से 20 हजार महिला कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए रवाना हुई। इंडोर स्टेडियम में सभा के बाद रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां समापन हुआ। 

रैली में महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी, मेयर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में महिला पार्षद, अलग-अलग जिले के अध्यक्ष, और पदाधिकारी शामिल हुए। 


अन्य पोस्ट