ताजा खबर

सऊदी अरब के दौरे पर अजित डोभाल, वहां के विदेश मंत्री से की मुलाक़ात
20-Apr-2026 11:50 AM
सऊदी अरब के दौरे पर अजित डोभाल, वहां के विदेश मंत्री से की मुलाक़ात

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं.

उन्होंने रविवार को सऊदी के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद बिन मोहम्मद अल-ऐबान से मुलाकात की.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.

पीटीआई के मुताबिक़, इस मुलाक़ात में दोनों देशों के रिश्तों, क्षेत्रीय हालात और आपसी हितों पर चर्चा हुई.

अजित डोभाल रविवार को रियाद पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भारत के राजदूत सुहेल ख़ान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री सऊद अल-साती ने किया.

डोभाल का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता की चर्चा होने की संभावना मानी जा रही है.

इससे पहले पाकिस्तान में 11-12 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुई पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी. (bbc.com/hindi)

 

 

 


अन्य पोस्ट