ताजा खबर

अमेरिका: गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत, पुलिस ने हमलावर के बारे में क्या बताया
20-Apr-2026 8:55 AM
 अमेरिका: गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत, पुलिस ने हमलावर के बारे में क्या बताया

-ग्रेस एलिज़ा गुडविन

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में हुई गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई है. सभी की उम्र 1 से 14 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने इसे 'घरेलू विवाद' बताया है.

पुलिस के अनुसार, रविवार को एक हमलावर ने 10 लोगों पर गोली चलाई और फिर एक गाड़ी छीनकर भाग गया. बाद में संदिग्ध की पुलिस फ़ायरिंग में मौत हो गई.

पुलिस ने पीड़ितों के नाम नहीं बताए, लेकिन कहा कि कुछ बच्चे उस मृतक हमलावर के रिश्तेदार थे. सभी बच्चे नाबालिग थे.

श्रेवेपोर्ट मेयर की कम्युनिकेशन डायरेक्टर ली ऐन एवेंसकी ने बीबीसी को बताया कि संदिग्ध हमलावर की पहचान शमार एल्किन्स के रूप में हुई है.

श्रेवेपोर्ट के मेयर टॉम आर्सेनो ने रविवार को कहा, "यह एक दुखद घटना है, शायद श्रेवेपोर्ट में अब तक की सबसे बड़ी दुखद घटना." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट