ताजा खबर
देखें VIDEOS: भाठागांव में पाइपलाइन फटी, सड़कों पर बहा पानी..
20-Apr-2026 8:43 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
निगम अमला नदारद
रायपुर, 20 अप्रैल। शहर के भाठागांव क्षेत्र में सोमवार सुबह पानी की पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। पाइपलाइन टूटते ही तेज दबाव के साथ पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, काफी देर तक पानी यूं ही बहता रहा।
सड़क पर पानी फैलने से आवागमन में भी परेशानी हुई। यह भाठागांव जोन-6 में अंतर्गत आता है।समाचार लिखे जाने तक सुधार कार्य के लिए नगर निगम का अमला मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


