ताजा खबर

महिला आरक्षण: तेजस्वी यादव ने शेयर किए आंकड़े, बीजेपी को दी ये चुनौती
19-Apr-2026 7:39 PM
महिला आरक्षण: तेजस्वी यादव ने शेयर किए आंकड़े, बीजेपी को दी ये चुनौती

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए बीजेपी को महिला विरोधी कहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा है, "कट्टर महिला विरोधी और झूठे भाजपाई आँख खोल इस सच्चाई को स्वीकार करें और अपने तुलनात्मक आँकड़े जारी करें."

तेजस्वी ने लिखा, "लोकसभा चुनाव 2024 में आरजेडी ने बिहार में सबसे अधिक प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया. आरजेडी के लोकसभा सांसदों में 25 प्रतिशत महिला हैं."

तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी आरजेडी ने ही सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया था. बिहार विधानपरिषद में भी दलों में सबसे अधिक 21.4 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व आरजेडी में है."

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है. "नकली लोग महिला उत्थान की बात करते हैं."

लोकसभा में शुक्रवार को 131वां संविधान संशोधन बिल पेश हुआ और इस पर वोटिंग हुई, लेकिन यह बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका था.

बीजेपी और एनडीए के नेताओं ने इसके लिए विपक्षी दलों को दोषी ठहराया और उन्हें महिला आरक्षण का विरोधी बताया.

विपक्ष इसे संविधान पर हमला बता रहा है. विपक्ष का आरोप है कि यह महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के ज़रिए भारत के चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट