ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल । छत्तीसगढ़ अपाक्स की साधारण सम्मिलन रविवार को प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर,में हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता नवीनीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।
संघ के प्रमुख संरक्षक कमल वर्मा, (संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन) ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से 8वें वेतन आयोग के समक्ष 30 अप्रैल तक संगठन की ओर से सुझाव भेजने कहा। इसमें निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं:
* मनोज कुमार पाल को सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
• रवि गढ़पाले, जिला अध्यक्ष रायपुर, को कार्यालय प्रमुख की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी।।
• लीलेश्वर देवांगन को जिला विस्तार, नवीन सदस्यता एवं कोष संधारण की जिम्मेदारी दी गई।
* हेमंत साहू को विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपते हुए अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संघ विस्तार की जिम्मेदारी दी गई।संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन ने बताया कि
बैठक में प्रदेश, जिला एवं विकासखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में संगठन की ओर से कौशल वर्मा को राष्ट्रीय ओबीसी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया।


