ताजा खबर

आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा
19-Apr-2026 1:59 PM
आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 19 अप्रैल । राज्य के rtionline.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है। वर्ष 2023 में इस पोर्टल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकृत करते हुए UPI भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं तेज भुगतान का विकल्प प्राप्त हुआ।

 01 जनवरी 23 से 18 अप्रैल 2024 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एवं UPI भुगतान द्वारा कुल 7 लाख 03 हजार 42 रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो इस बात का प्रमाण है कि नागरिक डिजिटल माध्यमों का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट