ताजा खबर

कैटरिंग का काम कर लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूटा
19-Apr-2026 11:16 AM
कैटरिंग का काम कर लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूटा

रायपुर, 19 अप्रैल। राजधानी में  चाकूबाजी का सिलसिला नहीं थम रहा है।

कल देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूटा गया। शंकर नगर-कचना-मंदिर हसौद पहुंच मार्ग पर रोककर लूटपाट की। 
विरोध करने पर मारा चाकू।

पीड़ित बाल करण वर्मा कैटरिंग में खाना बनाने का काम करते है। लूटेरों ने पता पूछने के नाम पर पीड़ित को रोका।बाइक रोकते ही अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट शुरू की।विरोध करने पर पीड़ित के जांघ,घुटना,हाथ और पैर में चाकू मारकर घायल किया।पर्स, बाइक की चाबी लेकर 3 बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए।स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर घायल पड़ा देखकर मेकाहारा अस्पताल में  भर्ती कराया। बाइक सवार 3 अज्ञात बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए।
खम्हारडीह पुलिस तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट