ताजा खबर
आईपीएल मैच के लिए टिकट दरें लगभग तय
19-Apr-2026 9:57 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
2 से 8 हजार की दर, छात्रों को 2 हजार में
रायपुर, 19 अप्रैल। 10 और 13 मई को होने वाले नवा रायपुर के स्टेडियम में आईपीएल मैच के लिए टिकट दरें लगभग तय कर दी गई हैं।
मिली जानकारी अनुसार सामान्य सीटें और स्टूडेंट्स की टिकिटें 2 हजार रुपए से शुरू होंगी। इनके अलावा अन्य स्टेंड्स की टिकिट 3500 ,5 हजार और 8 हजार रुपए तय की गई हैं। बुकिंग आनलाइन 5 मई के बाद से शुरू होंगी। इस बुकिंग के बाद पेपर टिकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। रायपुर में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मैच होने हैं। अब तक के अनुसार मुंबई इंडियंस की अंक तालिका में कमजोर स्थिति है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


