ताजा खबर

10 वीं की छात्राओं को बनाया इनवीजिलेटर, प्राचार्य की शिकायत
‘छत्तीसगढ़’ की विशेष रिपोर्ट
19-Apr-2026 9:55 AM
10 वीं की छात्राओं को बनाया इनवीजिलेटर, प्राचार्य की शिकायत

उरला हाईस्कूल का मामला 

रायपुर, 19 अप्रैल। हाईस्कूल उरला में नाबालिग छात्राओं  को कक्षा 9 वीं बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षक (इनविजिलेटर)का कार्य करवाए जाने का मामला सामने आया है। ये छात्राएं वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययन रत हैं।इसकी डीईओ से शिकायत की गई है।

शासकीय हाई स्कूल उरला के प्राचार्य  अनुराग ओझा के द्वारा शासन एवं कानून का मजाक बनाया जा रहा है। 30 मार्च एवं 04 और 12 अप्रैल को आयोजित 9 वीं परीक्षा में कक्षा 10वीं कि छात्रा से कक्षा 9 वीं बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षण का कार्य करवाया गया है।  पूर्व में कार्यरत स्वीपर को प्राचार्य द्वारा हटाए जाने के बाद नाबालिग बच्चों से परीक्षा हाल में पानी पिलाने का भी कार्य कराया गया।नाबालिग बच्चों से इस प्रकार से कार्य करवाना गैर कानूनी है  । पूर्व में भी ऐसी शिकायत दर्ज है पर कार्यवाही कुछ नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट