ताजा खबर
धर्म स्वातंत्र्य कानून के खिलाफ क्रिश्चियन समाज का धरना
18-Apr-2026 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अप्रैल। तूता धरना स्थल पर शनिवार को क्रिश्चियन समाज, मसीह समाज और भीम आर्मी के लोगों के द्वारा क्रिश्चियन फोरम के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान हजारों की भीड़ मौजूद रही। फोरम के प्रमुख अरूण पन्नालाल व अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वे लोग छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर विरोध कर रहे थे। अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह सवालों से बचने की कोशिश और मीडिया से दुर्व्यवहार के रूप में भी सामने आने लगा है। शनिवार को राजधानी के तूता धरना स्थल पर ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, जहां विरोध प्रदर्शन के बीच सच्चाई जानने पहुंचे पत्रकारों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


