ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल । नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने सोनडोंगरी क्षेत्र में एनिमल (डाग)बर्थ कण्ट्रोल सेंटर के संचालन के लिए अनुबंधित एजेंसी एनिमल वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के कार्य और व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
सोनडोंगरी में नगर निगम रायपुर द्वारा एनिमल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से संचालित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर में अब तक लगभग 413 श्वानों की नसबंदी की जा चुकी है। यहां प्रतिदिन औसतन लगभग 15 श्वानों की निगम क्षेत्र से धरपकड़ कर प्रतिदिन नियमित रूप से की जा रही है।
श्री पाण्डेय ने एजेंसी के प्रतिनिधि को लगातार सुव्यवस्थित संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि बैरन बाजार में निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेंटर को मिलाकर अब प्रतिदिन लगभग 30 श्वानों की धरपकड़ कर उनकी नसबन्दी हो रही है।
इसकी प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाती है।


