ताजा खबर
महिला आरक्षण विधेयक पर सीएम साय और अरूण सिंह की कल पीसी
18-Apr-2026 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
20 को भाजपा की बड़ी रैली
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल । लोकसभा में कल महिला आरक्षण विधेयक नामंजूर होने से जुड़े तमाम घटनाक्रम और कांग्रेस की भूमिका को लेकर सीएम विष्णु देव साय कल दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता (पीसी) करेंगे। इसमें राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
इस मुद्दे पर कांग्रेस को दोषी मानते हुए भाजपा ने बड़े विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। 20 अप्रैल को प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार ने बड़ी रैली की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में अब से कुछ देर पहले सीएम हाउस में मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक खत्म हुई है। इसमें लिए गए निर्णय अनुसार करीब 25 हजार महिलाओं की एक रैली आयोजित की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


