ताजा खबर
निकायों में तबादले, क्लर्क तक को बना दिया गया सीएमओ
18-Apr-2026 11:53 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अप्रैल। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 37 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।इनमें 20 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) संवर्ग के भी शामिल हैं। शेष 17 में कोई राजस्व अधिकारी, कोई सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक,लेखापाल,ग्रेड 2 लिपिक के साथ यातायात पर्यवेक्षक जैसे तृतीय श्रेणी कर्मचारी को भी सीएमओ का प्रभार दिया गया है। इनमें से 5 को मूल पद पर वापस भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे




