ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर सभी सांसदों से की यह अपील
18-Apr-2026 11:09 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर सभी सांसदों से की यह अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसे 'बहुत बड़ा अवसर' बताया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारी शक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए"

उन्होंने कहा कि इस संशोधन के सर्वसम्मति से पारित होने पर देश की नारी शक्ति 'और सशक्त होगी' और 'देश का लोकतंत्र और भी सशक्त होगा'.

पीएम मोदी ने आख़िर में कहा, "आइए, हम मिलकर आज इतिहास रचें. भारत की नारी को, देश की आधी आबादी को उसका हक दें."

संसद को विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन और डीलिमिटेशन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा हो रही है.

सरकार का कहना है कि ये विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाएंगे, जबकि विपक्ष जनगणना से पहले इन विधेयकों को पेश किए जाने पर सवाल उठा रहा है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट