ताजा खबर

राहुल गांधी पर एफ़आईआर होगी दर्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किस मामले में दिया यह आदेश
18-Apr-2026 11:06 AM
राहुल गांधी पर एफ़आईआर होगी दर्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किस मामले में दिया यह आदेश

क़ानूनी मामलों को रिपोर्ट करने वालीं वेबसाइट 'लाइव लॉ' और 'बार एंड बेंच' के मुताबिक़, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

यह आदेश राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से जुड़े एक मामले में दिया गया है. राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता होने और ब्रिटिश पासपोर्ट रखने का आरोप है.

जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने लखनऊ की एक अदालत के उस आदेश को ख़ारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर नहीं दर्ज करने को कहा गया था.

लाइव लॉ का कहना है कि राहुल गांधी के ख़िलाफ़ कर्नाटक के एक बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट एक्ट के तहत याचिका दायर की थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट