ताजा खबर

देखें VIDEO : वेदांता प्लांट पहुंचे महंत-बैज
16-Apr-2026 5:12 PM
देखें VIDEO : वेदांता प्लांट पहुंचे महंत-बैज

हादसे में अब तक 20 की मौत 
छत्तीसगढ़ संवाददाता 
सक्ती,16 अप्रैल।
जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
डॉ. महंत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है और राहत-बचाव कार्य भी मौके पर चल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

 


अन्य पोस्ट