ताजा खबर

विकास कुमार एनआईए में, केन्द्र से आदेश जारी
16-Apr-2026 4:31 PM
विकास कुमार एनआईए में,  केन्द्र से आदेश जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल। रायपुर पुलिस डिप्टी कमिश्नर विकास कुमार केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनकी पोस्टिंग एनआईए में हुई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आईपीएस के 2020 बैच के अफसर विकास कुमार कवर्धा के लोहारीडीह कांड के दौरान सुर्खियों में आए थे। उस वक्त एडिशनल एसपी के पद पर रहे विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया था। करीब तीन महीने पीएचक्यू में अटैच रहे, और फिर जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद उनकी पदस्थापना की गई। पहले पीएचक्यू में ही पोस्टेड किया गया था, और फिर उन्हें रायपुर पुलिस कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर (यातायात) के पद पर पदस्थ किया गया।


अन्य पोस्ट