ताजा खबर

20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित
16-Apr-2026 2:31 PM
20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल । पूरे प्रदेश में 40 पार गर्मी को देखते हुए  राज्य सरकार ने बच्चों के हक में बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी स्कूलों में समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। सभी शासकीय और अशासकीय निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

बता दें कि बुधवार को ही छत्तीसगढ़ अखबार ने इस पर  बच्चों को यही दिक्कत को देखते हुए एक बड़ी खबर प्रकाशित की थी।


अन्य पोस्ट