ताजा खबर

रायपुर से अमेरिकन को ठगने वाले गिरोह का मास्टर माइंड विकास शुक्ला गिरफ्तार
15-Apr-2026 5:39 PM
रायपुर से अमेरिकन को ठगने वाले गिरोह का मास्टर माइंड विकास शुक्ला गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 15 अप्रैल ।  मार्च में गंज थाने से चंद दूरी पर पकड़े गए अवैध काल सेंटर और साईबर ठगों के  मुख्य  मास्टर माइंड विकास नरेंद्र शुक्ला को शोलापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इससे 03 अलग - अलग कॉल सेंटरों से सुपरवाईजर सहित कुल 42 गिरफ़्तार को किया  था । वह अमेरिकन कस्टमर डेटा हेतु डार्क-वेब, स्काईप, लिंकडिन एवं टेलीग्राम के माध्यम से हिडेन आईडेंटिटि प्लेटफार्म का उपयोग करता था।
यू.एस.डी.टी. को भारतीय करेंसी में बदलने के लिये ‘‘प्रोसेसिंग चैनल‘‘ का  उपयोग किया जा रहा था।*

 गंज पुलिस ने 25 मार्च को 
पिथालिया काम्प्लेक्स के द्वितीय तल एवं तृतीय तल तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंजनी टॉवर के द्वितीय तल में एक साथ रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से कॉल सेंटरों का संचालन कर इंटरनेट कॉलिंग सिस्टम, हेडसेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर विदेशी (विशेषकर यू.एस. आधारित) नागरिकों से ठगी करते कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67 मोबाईल फोन, 18 नग लैपटाप, 28 कम्प्यूटर सेट एवं 03 वाईफाई एयरटेल राउटर कुल  कीमत 16,53,000/-रूपये जप्त किया  था। इनसे पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मास्टर माइंड की पहचान अहमदाबाद, गुजरात निवासी विकास नरेन्द्र शुक्ला के रूप में हुई। 
 जिसे गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में आरोपी विकास नरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ डार्क वेब के माध्यम से अमेरिकन नागरिकों का डेटा प्राप्त कर ठगी करता था। यह डेटा वेन्डरों से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खरीदा जाता था। इसके बाद कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को लोन और क्रेडिट स्कोर के नाम पर झांसा देकर उनसे गिफ्ट कार्डस के जरिए पैसे वसूले जाते थे। प्राप्त राशि को प्रोसेसिंग ग्रुप के जरिए डॉलर से भारतीय मुद्रा में बदलकर कमीशन काटकर बांटा जाता था, तथा जो लोग पैसे नहीं देते थे उन्हें फर्जी वारंट और नोटिस भेजकर डराया जाता था।
आरोपी विकास नरेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4  मोबाईल फोन, 4  एटीएम कार्ड एवं 01 पैन कार्ड जब्त किया गया। वह वर्ष 2019 में पुणे में अवैध कॉल सेंटर संचालन कर ठगी के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।  
गिरफ्तार आरोपी - विकास नरेन्द्र शुक्ला  32 निवासी 20 कुशन कुंज के पीछे मोनी होटल किशनपुर थाना किशनपुर जिला अहमदाबाद गुजरात।
 


अन्य पोस्ट