ताजा खबर

फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाला जबलपुर से गिरफ्तार
12-Apr-2026 7:46 PM
फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाला जबलपुर से गिरफ्तार

रायपुर, 12 अप्रैल। गोबरा नवापारा में फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार किया गया।

कआईजी तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय ने जुलाई 25 के माध्यम से फर्जी सिम जारी करने वाले प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) की सूची साझा कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया था। इस सिलसिले में कुल 25 मोबाइल नंबर की पहचान संबंधी दस्तावेज की जांच क्रम में मोबाइल नंबर  के पीड़ितों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के बिना आरोपी दर्शनदीप जैन संचालक आगम टेलीकाम सदर रोड़ चौधरी काम्प्लेक्स नवापारा  इनके दस्तावेजों का गलत उपयोग कर उक्त 25 मोबाइल नम्बरों को अन्य किसी को बेचा था। दस्तावेजो का गलत उपयोग किया जा रहा है। इन दो दर्जन लोगों का कहना था कि कभी भी उक्त  नंबरों  का उपयोग नहीं किया न ही  सिम प्राप्त किया। जांच में पाया गया की पोस्ट आईडी 43891995  दर्शन आगम टेलीकॉम नवापारा के द्वारा अन्य लोगों का पहचान एवं फोटो का छल कपट पूर्वक बेईमानी से उपयोग कर उक्त 25 मोबाइल नंबरों का इशू किया गया । इस पर  धारा - 318(4)  BNS, का अपराध दर्ज किया था । विवेचना के दौरान  आरोपी  दर्शनदीप जैन को जबलपुर(म०प्र) से हिरासत में लेकर  थाने लाया गया।

जहां पूछताछ में उसने फर्जी तरीके से सिम बेचना स्वीकार किया। इस पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

 गिरफ्तार आरोपी का नाम
(01) - दर्शनदीप जैन 30वर्ष  अभाना थाना  नोहेता जिला दमोह (म.प्र)


अन्य पोस्ट