ताजा खबर

नकली पनीर को जमींदोज किया निगम ने
12-Apr-2026 7:12 PM
नकली पनीर को जमींदोज किया निगम ने

रायपुर, 12 अप्रैल।

यह चूना पत्थर या फिर जमा हुआ सफेद सीमेंट नहीं ,यह नकली पनीर है । नगर निगम  के अधिकारियों ने आज पकड़ा और उसे जमीन में दफन किया । 
उल्लेखनीय है कि महापौर मीनल चौबे और कमिश्नर नगर निगम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध भी जोन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

इससे पहले खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने तीन फैक्ट्रियों में दबिश दी। इनमें से एक केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित केएलपी डिंच एंड मिल्क प्रोडक्ट्स में दबिश दे अमानक दशाओं में बनाए गए 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया। पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है।

निरीक्षण के दौरान बीते दो साल से फैक्ट्री संचालित इस फैक्ट्री में पहुंची। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जिस हालात में पनीर का निर्माण किया जा रहा था, देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए।नाले के किनारे फैक्ट्री संचालित की जा रही है, वहीं फैक्ट्री के भीतर भी कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई। पनीर से भरी कई टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थी। यहां   तेल, आटे, दूध पाउडर और चर्बी से पनीर बनाया जा रहा था।  यह चर्बी वनस्पति का है या जानवरों का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे पनीर को खाने से लोगों के बीमार होने के खतरे को देखते हुए तत्काल पूरे 520 किलो पनीर को जब्त करने के साथ नष्ट किया गया। इसके साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट