ताजा खबर

नाले के किनारे फैक्ट्री, गंदगी भरे माहौल में बना 520 किलो पनीर नष्ट
12-Apr-2026 5:30 PM
नाले के किनारे फैक्ट्री, गंदगी भरे माहौल में बना 520 किलो पनीर नष्ट

खाद्य और औषधि विभाग की टीम की दबिश 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल।खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने  केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित केएलपी डिंच एंड मिल्क प्रोडक्ट्स में दबिश दे अमानक दशाओं में बनाए गए 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया । पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है।

 निरीक्षण के दौरान बीते दो साल से फैक्ट्री संचालित इस फैक्ट्री में पहुंची। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जिस हालात में पनीर का निर्माण किया जा रहा था, देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए।नाले के किनारे फैक्ट्री संचालित की जा रही है, वहीं फैक्ट्री के भीतर भी कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई। पनीर से भरी कई टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थी। यहां   तेल, आटे, दूध पाउडर और चर्बी से पनीर बनाया जा रहा था।  यह चर्बी वनस्पति का है या जानवरों का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे पनीर को खाने से लोगों के बीमार होने के खतरे को देखते हुए तत्काल पूरे 520 किलो पनीर को जब्त करने के साथ नष्ट किया गया। इसके साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट