ताजा खबर
प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, क्या कहा?
12-Apr-2026 12:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर चिंता जताई है और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पर लिखा, "आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर सुनकर गहरी चिंता हुई है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ."
आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया था. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
92 वर्षीय आशा भोसले का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ यूनिट में चल रहा है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


