ताजा खबर

इनोवा में घूम -घूम कर केवल सोने की ही चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह पकड़ाया
10-Apr-2026 7:51 PM
इनोवा में घूम -घूम कर केवल सोने की ही चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह पकड़ाया

रायपुर, 10 अप्रैल। इनोवा में देश भर में घूम -घूम कर केवल सोने की ही चेन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह गिरफ्त में आया है। सभी आपस में रिश्तेदार और इंदौर , जलगांव के निवासी हैं।
 
 इन लोगों ने रायपुर शहर में एक दर्जन सोने की चैन चोरी की थी ।चुराए गए चेन को बेचकर ही इनोवा खरीदा था। उसमें ही गुजरात , महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ मप्र में घूम कर वारदात करते।
 
तरूणेन्द्र वर्मा ने बुधवार को थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उस दिन शाम लगभग 07ः00 बजे उनकी माता निर्मला वर्मा (66) चंगोराभाठा बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। सब्जी खरीदने के बाद कुछ दूर जाने पर उनकी माता ने अपने गले को हाथ से छूकर देखा तो पाया कि उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी। अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चैन झपट कर चोरी कर ली। इस रिपोर्ट पर  डी.डी. नगर पुलिस में धारा 304(2) दर्ज कर तलाश शुरू की‌। पुलिस ने वृद्धा  एवं आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण,  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया । इस  दौरान कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास दिखाई दीं। उन्हें पीड़िता के गले में पहनी हुई सोने की चैन निकालते हुए भी देखा गया। इस पर टीम के सदस्यों द्वारा संदिग्धों का फुटेज के माध्यम से पीछा (फॉलो) करना प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि  आरोपी एक कार  का भी उपयोग किया जा रहा है।
 
जिसमें  शहर में  घूम-घूम कर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को निशाना बनाते हुए उनके गले में पहनी सोने की चैन की चोरी की जा रही थी। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की 15  ट्रैप पार्टी गठित की गई। इसे  सूचना मिली कि संदिग्ध वाहन भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास मौजूद है। टीम ने वहां पहुंच द्वारा वाहन को घेर कर पकड़ा।  उसमें 07 महिला एवं 01 पुरुष सवार था। कड़ाई से पूछताछ घटना स्वीकार की।  और बताया कि रायपुर शहर के थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार एवं डी.डी.नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले  स्थानों में एक दर्जन लोगों के गले से सोने की चैन चोरी कर चुके हैं। 
 
आरोपियों ने यह भी बताया कि गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में सोने की चैन चोरी किया था।
 
इनसे नगद  10,500/- रूपए, 1  सोने का चैन, 01 कटर, 04 मोबाईल फोन एवं ईनोवा  एम पी/09/बी पी/1064 कुल कीमत  11,30,000/- रूपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी -
 
01. संध्या सकटे पति बीरू सकटे 30   मकान नंबर 35 ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर ।
 
02. सोनिया हातागले पिता विजय हातागले  25  भीम नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर ।
 
03. उज्वाला हातागले पति संजय हातागले  40 शेवले पोस्ट वाड़ी ता पचोरा जलगांव वाडी।
 
04. साखरा बाई पति अशोक सकटे 65 मकान नंबर 35 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना  इंदौर ।
 
05. ज्योति सकटे पति शनि सकटे 26 ख्वाजा ग़रीब नवाज दरगाह के सामने थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर इंदौर ।
 
06. सरिता ज्वरे पति दीपक ज्वरे 40  कुंदन नगर 1489 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर इंदौर ।
 
07. सपना हातागले पति दशरथ हातागले निवासी मकान नंबर 34 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर इंदौर ।
 
08. अभय हतागले पिता विजय हतागले 23  कुंदन नगर 1490 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर इंदौर।

अन्य पोस्ट