ताजा खबर
जंगल में मिली दोनों की लाश
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कोण्डागांव, 10 अप्रैल। कोण्डागांव जिले के कोकोड़ी गांव में पति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना कोकोड़ी - बनियागांव जंगल मार्ग स्थित बोकाड़भाटा पत्थरली पखना जंगल की बताई जा रही है। मृतक धनेश्वर नेताम कोकोड़ी दरसलीपारा ने अपनी पत्नी सुबती नेताम की से हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले लगभग तीन महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। गुरुवार को वह पत्नी के साथ अपनी जीजी के घर बनियागांव गया था, लेकिन दोपहर में बिना किसी से मुलाकात किए ही वापस लौट आया। इसके बाद वह रात तक घर नहीं पहुंचा।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास जंगल में दोनों के शव देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोण्डागांव एसडीओपी रूपेश कुमार, फोरेंसिक टीम और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।
प्रारंभिक तौर पर यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


