ताजा खबर

नंदकुमार को सीएम का साथ मिला बोले- सोच समझ कर बात कही होगी
10-Apr-2026 7:32 PM
नंदकुमार को सीएम का साथ मिला बोले- सोच समझ कर बात कही होगी

5 बच्चे पैदा करने पर मची राय, बैज ने कहा मैं भी आदिवासी लेकिन ऐसी सलाह नहीं दूंगा 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 10 अप्रैल । सर्व आदिवासी समाज की बैठक में आदिवासी समाज से जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए नंद कुमार साय के संबोधन पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने तर्क रखे हैं। 

साय ने कल कहा था कि  हम दो हमारे दो के कानून का सबसे अधिक पालन आदिवासी समाज ने किया, लेकिन इसके कारण समाज की आबादी लगातार घटती गई. उन्होंने आदिवासियों की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा था कि प्रत्येक आदिवासी परिवार से कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की थी।
नंद कुमार साय केवल परिवार के सदस्य ही बढ़ाने तक नहीं रुके, उन्होंने आगामी जनगणना को लेकर भी समाज को सजग रहने की सलाह दी। नंद कुमार साय ने आशंका जताई कि जनगणना के दौरान गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए समाज के लोगों को सतर्क रहना होगा. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि जनगणना में धर्म के कॉलम में “आदिवासी” ही दर्ज कराएं, ताकि समाज की अलग पहचान सुरक्षित रह सके।

इस प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नंद कुमार साय का व्यक्तिगत विचार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने सोच-समझकर ही अपनी बात रखी होगी।
वहीं इस बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नंद कुमार साय भले ही इसे निजी राय बता रहे हों, लेकिन वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, ऐसे में पार्टी और सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान केवल राजनीतिक बचाव के लिए निजी राय बताकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद आदिवासी समाज से आते हैं, लेकिन शिक्षित होने के नाते वे कभी इस तरह की सलाह नहीं देंगे कि पाँच बच्चे पैदा किए जाएं। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा और आरएसएस से मांग की थी वह अपना रूख स्पष्ट करें कि जनगणना में आदिवासी धर्म लिखने के पक्ष में है या नहीं।


अन्य पोस्ट