ताजा खबर
दोबारा हुई 12 वीं हिंदी परीक्षा में 2343 अनुपस्थित
10-Apr-2026 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 10 अप्रैल । 14 मार्च को हुई परीक्षा रद्द होने के बाद शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारहवीं हिंदी की हुई। प्रदेश भर के 2396 और राजधानी जिले के 148 परीक्षा केंद्रों में 2.45 लाख से अधिक छात्र छात्राएं इसमें शामिल हुए।
मंडल सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने चंदखुरी, पुरई, उतई अंडा जिला दुर्ग केंद्रों निरीक्षण किया। दोबारा हुई इस परीक्षा में 2343 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
नकल रोकने के साथ इस बार माशिमं व जिला प्रशासन को पेपर लीक रोकने भी कड़े उपाय करने पड़े हैं। प्रश्न पत्रों को टीन की पेटियों में प्लास्टिक लॉक से सील किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


