ताजा खबर

उपराष्ट्रपति वेंस ने तेहरान को चेताया, अमेरिका के साथ ‘खेल’ ना खेलो
10-Apr-2026 7:23 PM
उपराष्ट्रपति वेंस ने तेहरान को चेताया, अमेरिका के साथ ‘खेल’ ना खेलो

वाशिंगटन, 10 अप्रैल। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता के लिए इस्लामाबाद रवाना होने से पहले तेहरान को आगाह किया कि वह अमेरिका के साथ ‘खेल’ न खेले।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी लोगों में से उस व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो ईरान के साथ संघर्ष का सबसे अनिच्छुक समर्थक प्रतीत हो रहे हैं।

लेकिन अब वेंस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह छह सप्ताह पहले शुरू हुए इस युद्ध का समाधान ढूंढ़े और अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान की ‘पूरी सभ्यता’ को नष्ट करने की चौंकाने वाली धमकी को चरितार्थ न होने दें।

वेंस विदेशी सैन्य हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं हैं। वह संघर्ष वाले क्षेत्रों में सैनिकों को भेजने के पक्ष में नहीं रहे हैं।

वेंस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ मध्यस्थता वार्ता का नेतृत्व करने के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे। (एपी)


अन्य पोस्ट