ताजा खबर
ले आऊट में हेरफेर करने वाले जेडी, डीडी निलंबित
08-Apr-2026 11:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अप्रैल। आवास एवं पर्यावरण विभाग के ज्वॉइंट डायरेक्टर सूर्यभान सिंह ठाकुर और डिप्टी डायरेक्टर कमला सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारी आवास एवं पर्यावरण विभाग में पदस्थ हैं। नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा सत्यम परिवेश (परिवेश आई.एन.सी.) कॉलोनी के अनुमोदन अभिन्यास में कथित हेर-फेर के मामले में करोड़ों रुपये की हानि पहुंचाने के संबंध में दोनों अधिकारियों को “कारण बताओं” नोटिस जारी किया गया था। प्रकरण की जांच के लिए संचालनालय ने 20 नवंबर 2025 को आदेश क्रमांक 3630 के तहत एक जांच समिति गठित की थी। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया कदाचार का दोषी पाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


