ताजा खबर
बिजली की तरह बिना अग्रिम सूचना के सप्लाई बंद
रायपुर, 8 अप्रैल। बिजली कंपनी की तरह निगम भी अब बिना सूचना के जलापूर्ति ठप किए हुए है। बढ़ती गर्मी में ऐसा किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जोन 9 के बड़े इलाके में बुधवार को दोनों पालियों में निगम की जलापूर्ति ठप रही। इसकी निगम की ओर से कोई अग्रिम सूचना जारी नहीं की गई। ज़ोन 9 के कई वार्डों में आज न सुबह की पाली में न शाम की पाली में जलापूर्ति की गई। इससे हजारों घरों, होटलों में पानी की समस्या से जूझना पड़ा। इससे पहले जोन और जल कार्य विभाग, निगम के जनसंपर्क विभाग के जरिए जलापूर्ति प्रभावित होने की सूचना कभी सप्ताह भर पहले तो कभी दो दिन पहले प्रेस नोट के जरिए लोगों को अग्रिम देता रहा है। इस बार ऐसा न होने से लोगों सतर्क पानी स्टोर करके नहीं रख सके। इससे सुबह अधिक उपयोग करने से शाम को किल्लत का सामना करना पड़ा।
बताया गया है कि तेलीबांधा से शंकर नगर और आगे जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज के सुधार कार्य के लिए जलापूर्ति बंद की गई थी। इसे आज पूरा किया गया। इस वजह से दिन में इस पाइप लाइन से जुड़ी टंकियां नहीं भरने की वजह से शाम को सप्लाई ठप रही। जोन 9 के अधिकारियों ने बताया कि कल सुबह से नियमित जलापूर्ति की जाएगी।
यहां बता दें कि निगम ने कुछ महीने पहले ही इसी स्थान पर लीकेज सुधार था। और अब उसी स्थान पर पुनः पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। समझा जा सकता है कि पिछली बार का मरम्मत की गुणवत्ता कैसी रही होगी।
एक तरफ महापौर मीनल चौबे कहतीं हैं कि जलसंकट की समस्या उन तक न पहुंचे और ऐसी बिना सूचना के आपूर्ति ठप करने से उनके दफ्तर संपर्क करने पर लोगों को जवाब भी नहीं दिया गया।


