ताजा खबर

सप्ताह भर में बूथ कमेटियां गठित करने कहा जिलाध्यक्षों को
08-Apr-2026 5:34 PM
सप्ताह भर में बूथ कमेटियां गठित करने कहा जिलाध्यक्षों को

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों और बूथ कमेटी के जिला प्रभारियों की बैठक 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल । कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की एक  महत्वपूर्ण बैठक  अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में  हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,  रविन्द्र चौबे, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू भी उपस्थिति रहे। 

बैठक में जिला, ब्लाक मंडल कमेटी, पंचायत विलेज एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर  जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट ली गई। साथ ही जिलाध्यक्षों के पिछले 4 माह की कार्यो की समीक्षा, जिला स्तरीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में  बैज ने कहा कि जिन जिलों में बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण नहीं हुआ उन सभी जगह में एक सप्ताह के अंदर बूथो के गठन करने का निर्देश दिए ।

बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के  खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सरमा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  के संबंध में जिस तरह से अभद्र अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
शोक प्रस्ताव- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट