ताजा खबर

ईरान ने पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करते हुए क्या घोषणा की?
08-Apr-2026 7:35 AM
ईरान ने पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करते हुए क्या घोषणा की?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फ़ील्ड मार्शल को युद्धविराम के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है.

अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बयान जारी किया. उन्होंने कहा, "ईरान की ओर से मैं अपने प्यारे भाइयों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फ़ील्ड मार्शल मुनीर का युद्ध ख़त्म करने के प्रयासों के लिए धन्यवाद अदा करता हूं."

"प्रधानमंत्री शरीफ़ ने भाईचारे की अपील की, अमेरिका ने 15 बिंदुओं वाला बातचीत का प्रस्ताव दिया और राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ने ईरान के 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की."

अब्बास अराग़ची ने एलान करते हुए लिखा, "इन सबको ध्यान में रखते हुए, मैं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से यह घोषणा करता हूं कि-अगर ईरान पर हमले रोके जाते हैं, तो हमारी ताक़तवर सेना अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बंद कर देगी. दो हफ़्तों की अवधि के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना के साथ तालमेल और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए संभव होगी."

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी युद्धविराम होने पर अमेरिका और ईरान का शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमंत्रित किया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट