ताजा खबर
कोर्ट के आदेश बाद भी दो वर्ष से जमीन ही हस्तांतरित नहीं हुई एसडीएम के नाम
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च । रविवार को कलेक्टोरेट गार्डन में होली मिलन के उपलक्ष्य में न्यू स्वागत विहार के "भू एवं भवन स्वामी विकास संघ" के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर एवं रायगढ़ से भी शामिल हुए। सभी ने संकल्प लिया कि न्यू स्वागत विहार में अपनी ही जमीन से वंचित स्वामित्व को हमें हर हाल में ले कर रहना है। सदस्यों ने कहा कि 16-17 सालों तक लम्बी लड़ाई लड़ी। उस पर कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकारी तंत्र हमें सिर्फ ख्वाब दिखा रहा है कि ज़मीन आपको मिल जाएगी। लेकिन आज भी सरकार और प्रशासन इस ओर उदासीन है ।
इनका कहना है कि स्वागत विहार के जमीन का नगर निगम और एसडीएम के नाम से नामांतरण के लिए 02 साल से इंतज़ार कर रहे है लेकिन मंत्री और अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। जबकि टाउन एंड कंट्री से पास ले आउट देखकर जमीन खरीदी थी लेकिन बिल्डर ने धोखाधड़ी की। सभी ने अपनी कमाई का सारा पैसा झोक दिया ज़मीन की खरीददारी के लिए कइयों ने बैंको से लोन ले कर ज़मीन ख़रीदा पर आज जमीन का अता पता नहीं पर लोन पटा रहे।
जनता की राहत के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं करने वाली सरकार क्या इन निर्दोषों को जनता नहीं समझती। सरकार बताए कि कब तक प्लाट मिलेगा।


