ताजा खबर
रायपुर, 6 मार्च। आबकारी विभाग ने होली से पहले और बाद के कुल 4 दिनों में रायपुर जिले में हुई शराब बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। होली के दिन याने 4 मार्च को शराब दुकान बंद थी, लेकिन होली की खुमारी अगले दिन भी छाई रही, नतीजतन शौकिनों ने 5 मार्च को महज 8 करोड़ 31 लाख रुपए की ही शराब पी। होली के एक दिन पहले लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब पी गए। इसके एक दिन पहले याने 2 मार्च को शराब खरीदी का आंकड़ा 15 करोड़ 94 लाख रुपए का रहा, और उसके एक दिन पहले होली के तीन दिन पहले 1 मार्च को लोगों ने 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब पी। होली के तीन दिन पहले बिक्री का बीते साल की तुलना में 30.3 प्रतिशत ज्यादा शराब बिकी। अगले दो दिन और होली के बाद अगले दिन लोगों ने बीते साल की तुलना में कम शराब पी. हालांकि, यह अंतर अधिकतम 5.6 प्रतिशत का ही है।
आबकारी विभाग के अनुसार चार दिन के आंकड़ों में 1 मार्च को छोड़कर बाकी के तीनों दिन बीते साल की तुलना में देशी शराब की बिक्री कम रही जिस दिन बीते साल की तुलना में बिक्री बढ़ी भी तो महज 7.7 प्रतिशत. वहीं बिक्री के हिसाब से भले ही विदेशी स्प्रिट और देशी शराब की तुलना में तीसरे पायदान पर हो, लेकिन सबसे ज्यादा वृद्धि यहीं देखने को मिली है. 60 प्रतिशत तक! इसकी तुलना में विदेशी स्प्रिट बिक्री के मामले में देशी और विदेशी माल्ट की तुलना में सर्वाधिक रही।


