ताजा खबर

आरंग हत्या के 8 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी
05-Mar-2026 10:02 PM
आरंग हत्या के 8 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी

रायपुर, 5 मार्च। आरंग में होली के दिन नीरज लोधी की हत्या कर बलवा करने वाले 7 युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

आपसी विवाद के चलते इन लोगों ने हत्या की थी।

मोनू ठाकुर की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर ने आरंग पुलिस तफ्तीश कर रही थी। पुलिस के अनुसार बुधवार को वह मोहल्ले में दूर्गा चौक के पास होली खेल रहा था। उसी समय नीरज लोधी अपने बाइक CG04HR6547 से आया चाय पीने चलते हैं बोला। तब निलेश लोधी के साथ बाइक में बैठे । नीरज लोधी चला रहा था, जैसे ही केंवसी साहू पारा संदीप किराना स्टोर के पास 11.30 बजे पहुंचे थे वही पर ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू एवं योगेन्द्र ऊर्फ बीरू व अन्य खड़े थे जो रंग गुलाल लगाने के लिये रोके और बाइक कि चाबी निकाल लिया ।इस पर नीरज लोधी ने रंग गुलाल मत लगाओ बोलने पर ध्रुव निषाद एवं उसके साथियों ने तीनो को बाईक से गिरा दिया गया। जिसके बाद मोनू ठाकुर व नीलेश लोधी भागने लगा तो ध्रुव निषाद ने मोनू ठाकुर को पकड कर मारने लगा जिसे महेन्द्र वर्मा द्वारा बीच बचाव कर छुड़ाया तभी संजू निषाद एवम उसके साथियों द्वारा अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीना, पीठ एवं कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दिया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना आरंग में  धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बी एन एस का अपराध दर्ज किया।

दिन भर मौके पर डटे रहे कर पुलिस ने मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद,  राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद तथा 01 नाबालिग  को गिरफ्तार कर उनसे चाकू तथा चूड़ा जप्त  किया  है । 

गिरफ्तार-

1. मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी आरंग रायपुर।

2. योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ पिता बिन्देश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर

3. गौतम कुमार साहू पिता योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर

4. भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर

5. राहुल साहू पिता सुशील साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर

6. नेमीचंद साहू पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर 

7. धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर

8. 1 नाबालिग *


अन्य पोस्ट