ताजा खबर

सगे भाई की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार
05-Mar-2026 8:37 PM
सगे भाई की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार

रायपुर, 5 मार्च। होली के दौरान बुधवार को सगे भाई की हत्या करने वाले 2 भाई गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की थी।

ग्राम मटिया निवासी लोकनाथ विश्वकर्मा ने पुराने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था । बुधवार  सुबह 09.00 बजे उसके पुत्र कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबियत खराब होने पर दिनेश कुमार विश्वकर्मा   बच्चे को अस्पताल ले  गया था।इस पर कमलेश विश्वकर्मा ,अखिलेश विश्वकर्मा ने दिनेश विश्वकर्मा से तुम अस्पताल क्यों ले गए पूछते हुए विवाद करने लगे ।  दिनेश विश्वकर्मा से हाथ मुक्का तथा डंडा से मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। इस पर  धारा 103(1), 3(5) दर्ज कर  कमलेश विश्वकर्मा तथा अखिलेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनसे हमले में इस्तेमाल डंडा जप्त किया  है । 

गिरफ्तार आरोपी -

01. कमलेश विश्वकर्मा 27 और अखिलेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा   32  निवासी ग्राम मटिया थाना विधानसभा रायपुर |


अन्य पोस्ट