ताजा खबर

देखें VIDEO : राहगीरों पर रंग भरे फुग्गे फेंकने युवकों पर अपराध दर्ज, हैरियर जब्त
03-Mar-2026 5:54 PM
देखें VIDEO : राहगीरों पर रंग भरे फुग्गे फेंकने युवकों पर अपराध दर्ज, हैरियर जब्त

 पुलिस युवकों की पहचान नहीं कर पाई है, पकड़ से भी बाहर 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 3 मार्च । रूफ टाप हैरियर में  घूमते हुए परीक्षा के लिए जाते बच्चों और वकील अन्य राहगीरों पर रंग पानी भरे फुग्गे फेंकने वाले युवक पकड़ से बाहर हैं जबकि पर गाड़ी जब्त किया है। पुलिस ने इसके वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही की है। 

मंगलवार को गुढ़ियारी के भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में 01 ब्लैक हैरियर  में सवार कुछ युवक  सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे मारते हुए उन्हें परेशान करने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे हैरियर चालक स्वयं तथा दूसरों का जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी। वायरल वीडियो  की जांच कर वीडियो में दिख रहे  टाटा हैरियर  सी जी/04/पी डबल्यू/8922 को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस दर्ज किया । हैरियर मालिक देवपुरी निवासी विजय कुकरेजा है ।
साथ ही फुग्गे फेंकने वाले युवकों  के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


अन्य पोस्ट