ताजा खबर
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन पहुंचे, अब क्या कहा
28-Feb-2026 9:37 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर किसी को 'अहं, अहंकार, ईर्ष्या, दुर्भावना और प्रतिकार की भावना' से ऊपर उठना चाहिए.
इससे पहले पूर्व उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने गुरुवार को अपने इस्तीफ़े के कारणों पर बयान दिया था.
उन्होंने कहा था, "मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं तो मैंने कभी यह नहीं कहा कि मैं बीमार हूं. मैंने कहा मैं स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं."
पिछले साल जुलाई में जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


