ताजा खबर
लेखराम की फिर दावेदारी
27-Feb-2026 9:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रास चुनाव : कांग्रेस में होली के बाद प्रत्याशी की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने एक बार फिर राज्यसभा टिकट की दावेदारी की है। इस कड़ी में साहू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से चर्चा की है।

पूर्व विधायक लेखराम साहू को कांग्रेस ने सरोज पांडेय के खिलाफ राज्यसभा प्रत्याशी बनाया था। आज उन्होंने विधानसभा में सभी कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की है।
साहू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मिलकर अपना आवेदन दिया है। पार्टी होली के प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


