ताजा खबर
भाजपा नेता श्रीवास को वर्मा, नेताम, उइके पर संदेह
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी । पीएससी के माध्यम से भर्ती में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर पर अधिक उम्र के अभ्यार्थी को नियुक्ति दे दी गई। इसकी शिकायत भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल से शिकायत की है।
भाजपा नेता श्रीवास ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर कानन वर्मा नामक अभ्यर्थी की नियुक्ति की गई, जबकि वह आयु सीमा से अधिक (ओवर एज) थे।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के खिलाफ दूसरे अभ्यर्थी साकेत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद साकेत अग्रवाल के पक्ष में फैसला देते हुए उन्हें नियुक्ति देने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के बाद भी विभाग की ओर से अब तक स्पष्ट कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं।
इधर, भाजपा नेता श्रीवास ने लोक सेवा आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए उस समय नियुक्त तीनों सदस्यों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि ये सदस्य भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में नियुक्त हुए थे, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानसभा और सड़क—दोनों जगहों पर गरमा सकता


