ताजा खबर

फिल्म ‘शतक’ टैक्स-फ्री, मनोरंजन कर सरकार भरेगी
27-Feb-2026 5:59 PM
 फिल्म ‘शतक’ टैक्स-फ्री, मनोरंजन कर सरकार भरेगी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 27 फरवरी । जीएसटी विभाग ने कल सीएम साय की घोषणा के अनुसार फिल्म शपथ को टैक्स फ्री करने का आदेश आज जारी कर दिया है। इस पर मल्टीप्लेक्स और थिएटर द्वारा देय जीएसटी की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कल रात मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। उन्होंने कहा था कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया गया है।


अन्य पोस्ट